जिंदगी में अक्सर थोड़ा कम ही सही होता है ,
थोड़ा सा सुकून ,
थोड़ा सा जुनून ,
थोड़ा सा अफसोस,
थोड़े जज़्बात,
थोड़ा ख्याल,
थोड़ा प्यार,
थोड़ी तकरार,
थोड़ा गुस्सा,
थोड़ा रूठना मनाना,
थोड़ी सी चिंता,
थोड़ी सी शोहरत,
थोड़ी सी कामयाबी,
थोड़ी सी नाकामी,
क्योंकि जिंदगी कभी रुकती नहीं, झुकती नहीं बस हमारे थोड़े को अपने ढंग से पूरा कर देती है .
मसले भी आयेंगे , आफतें भी आयेंगे, रंज भी होगा, गम भी होगा यहां तक कि खुदके होने ना होने का द्वंद भी होगा .
तब एक लंबी गहरी सांस लीजिएगा और खुद से ये कहिये ,
" थोड़ा है , थोड़े की जरूरत है , जिंदगी फिर भी यहां खूबसूरत है !" 😊
5 comments:
Awesome...very well written
Very well written,,����
एकदम सही, सटीक और खूबसूरत ।
Touching!!!
All sorted "थोड़ा है थोड़े की जरूरत है" Ur blogs embrace more n more positivity n bring peace of mind.....need of an hour.
Post a Comment